मुम्बई। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड ने एक तरफ़ा जीत हासिल कर भारत को उसी के घर में पराजित कर इतिहास रच दिया है। 91 साल में पहली बार भारत की सीरीज की हार हासिल हुई है। 1933 के बाद से देखा जाए तो करीब 91 साल बाद टीम इंडिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को यह शर्मनाक हार रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य था लेकिन भारतीय टीम 121 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गंवा दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट में 25 रनों से हार मिली. न्यूजीलैंड पहली ऐसी टीम जिसने भारत को भारत में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश किया।
टीम इंडिया ने 1933-34 में पहली बार घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी जो इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज थी जिसमें इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। अब न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की पहली ऐसी टीम बनी जिसने भारत को भारत में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम की कप्तानी में यह ऐतिहासिक कमाल किया।
न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। न सिर्फ उन्होंने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती बल्कि टीम इंडिया को क्लीन स्वीप भी किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज हारने पर मजबूर किया और साथ ही घर में लगातार 18 सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ा। खास बात तो यह रही कि न्यूजीलैंड की केन विलियम्सन के बिना यह टेस्ट सीरीज खेली है। साथ ही टॉम लाथम पहली बार टीम की कमान संभाल रहे थे। इन सबके बावजूद उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई और उन्होंने 146 रन की कुल बढ़त हासिल की। भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम 121 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने छह विकेट लिए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.