मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को प्रातः 10 बजे करीब वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पहुँची। वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी महापौर विनोद कुमार अग्रवाल अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार आदि द्वारा किया गया।
राष्ट्रपति के साथ उनकी कुछ महिला रिश्तेदार और बच्चे भी आए हैं। रेलवे स्टेशन पर सेना पुलिस के अलावा जीआरपी और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। सफेद कार में बैठकर राष्ट्रपति का काफिला यहां से बिहारी जी मंदिर के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रपति के स्वागत में रेलवे स्टेशन दुल्हन की तरह सजाया गया उनकी गाड़ी के प्लेटफार्म पर आते ही नफीरी और ढोल ताशे की धुन बजाना प्रारंभ हो गई।
राष्ट्रपति का रेल से उतरते ही सभी उपस्थित लोगों ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। रेलवे स्टेशन पर जनपद के सभी उच्च अधिकारी मौजूद दिखाई दिए।

Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.