मथुरा में एसडीएम सदर ने पराली जलाने वालो की कसी नकेल, 2 मशीन की सीज

मथुरा। जनपद में पराली जलाने की घटना को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। मथुरा सदर तहसील के उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह किसी भी हाल में पराली न जलाएं। इस बीच गांव पिलुआ सादिकपुर में खेतों में बिना एसएमएस के चल रही दो मशीनों को सीज करने की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में एसडीएम अपने-अपने स्तर से पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीएम सदर वैभव गुप्ता गांव गांव जाकर ग्रामीणों को प्रणाली के दुष्परिणामों से अवगत करा रहे हैं। कानूनगो राकेश दुबे लेखपालों के साथ किसानों से पराली न जलाने का आग्रह कर रहे है। ज्ञात रहे की सैटेलाइट की मदद से पता चल जाता है कि किस गांव में किस खेत में प्रणाली जलाई जा रही है।