गोवर्धन। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन के प्रसिद्ध गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंच कर दुग्धाभिषेक किया। शनिवार सुबह भाजपा महासचिव अरुण सिंह दानघाटी मंदिर पहुंचे। मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अरुण सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायत दीपचंद पुरोहित, श्याम बाबू पुरोहित ने पूजा अर्चना कराई।
मंदिर कार्यालय में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सहित स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह को दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया।
कार्यालय में संक्षिप्त वार्ता में भाजपा महा सचिव ने कहा कि गिरिराज जी की भूमि पवन भूमि है। यह मनुष्य ही नहीं मुक्ति को भी मुक्ति मिलती है। ये भूमि संसार को संदेह देने वाली भूमि है।
इस अवसर पर गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह राजस्थान के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ठाकुर रामजीलाल पंकज शर्मा मंडल अध्यक्ष ठाकुर परशुराम मुखिया पवन कौशिक पंकज ठाकुर हरिचंद ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.