छाता ( राजपथ मथुरा ब्यूरो/अरुण ठाकुर) जनपद की सीमा अंतर्गत इस समय दिल्ली मथुरा नेशनल हाईवे 19 पर बने ढाबा एवम होटलों पर देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लगातार दो दिन से पुलिस देह व्यापार करने वालो को गिरफ्तार करने में लगी है।
कार्यवाही होने के बाबजूद भी होटल ढाबा संचालकों में कोई भी भय व्याप्त नही है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई सूचना पर छाता पुलिस ने थाने से चंद दूरी पर स्थित मस्त टॉप होटल पर दबिश दी जहां पुलिस को एक युवक के साथ नाबालिग स्कूली छात्रा मिली। छाता पुलिस ने युवक और छात्रा को हिरासत में ले लिया और थाने ले गयी। जानकारी में पता चला कि पकड़ा गया युवक मुस्लिम है।
इस मामले में हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने बताया झूठा हिन्दू नाम बताकर एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू गरीब परिवार की नाबालिग लड़की को अपने मोहजाल में फंसा लिया। आज वह लड़की को स्कूल की ड्रेस में ही होटल नुमा ढाबे पर ले गया जहां से उसे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओ की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। होटल में केवल लड़के ने ही अपना आधार कार्ड जमा किया लड़की का नहीं। होटल वालो ने भी लड़की को स्कूल की ड्रेस में होने के बाबजूद कमरा दिया। बरामद लड़की के पिता के अनुसार वह कोसी के एक स्कूल में पड़ने गयी थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.