यूपी में सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, आगरा में बदलाव

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सात आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग तथा आगरा मंडल के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव शामिल है।

तबादला सूची में प्रमुख बदलाव

धीरेंद्र सिंह सचान — निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।

राकेश कुमार पटेल — मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।

कंडारकर कमलाकिशोर देशभूषण — मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़।

राजेश कुमार — अपर आयुक्त, आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग।

प्रतिभा सिंह — मुख्य विकास अधिकारी, आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल।

अमित कुमार — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी, आगरा।

देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से प्रतीक्षारत।