नई दिल्ली । इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई एक अहम बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को टालने का फैसला लिया गया है। 28 सितंबर से आहूत इस हड़ताल को स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान UFBU ने रविवार रात करीब 9:30 बजे IBA के साथ हुई वार्ता के बाद जारी अपने सर्कुलर में किया।

बैठक में तय हुआ कि बैंकिंग क्षेत्र में शेष सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की प्रमुख मांग को लेकर IBA और UFBU की एक संयुक्त उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति इस विषय पर सभी संभावित विकल्पों का गहन अध्ययन करेगी और संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेगी। समिति के गठन और सार्थक समाधान के आश्वासन के बाद बैंक यूनियनों ने अपना विरोध टालते हुए काम जारी रखने का निर्णय लिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.