वृंदावन । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को वृंदावन पहुंच गए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले को 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। इससे जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतों से संवाद भी करेंगे। इस दौरान ब्रज के विकास से जुड़े मुद्दों पर संतों से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह है।