72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कार्तिक आर्यन और ममूटी ने रचा इतिहास , यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
दिल्ली । साल 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इसमें कई सितारों ने अवार्ड जीते हैं। नई दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।
ये कलाकार बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एक्टर चुना गया है। यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फीचर के लिए चुना गया है।
कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान शनिवार शाम को किया गया। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने मलयालम के सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए।
यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जहां ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर चुना गया, वहीं यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। उन्हें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में बेहतरीन अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला।
‘श्रीकांत’ और ‘आर्टिकल 370’ को मिला अवॉर्ड
आपको बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर का पुरस्कार मिला। वहीं यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए चुना गया।समें राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर, और जमील खान ने अभिनय किया है।