उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गॉरमेट पॉपकॉर्निका की सराहना की… किसानों और आत्मनिर्भर भारत में योगदान को बताया प्रेरणादायक
चेन्नई । भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी पॉपकॉर्न मक्का उत्पादक कंपनी गॉरमेट पॉपकॉर्निका प्राइवेट लिमिटेड को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। 23 जून 2026 को जारी इस पत्र में कंपनी द्वारा भारतीय कृषि किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने में दिए गए योगदान की सराहना की गई है।
उपराष्ट्रपति ने अपने पत्र में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस.बी.पी. पट्टाभि रामा राव की दूरदर्शिता और उद्यमशीलता की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उनकी सोच और समर्पण ने पॉपकॉर्न को भारत का लोकप्रिय स्नैक फूड बनाने के साथ-साथ हजारों मक्का किसानों की आय बढ़ाने तथा बड़े स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पत्र में बताया गया है कि एस.बी.पी. पट्टाभि रामा राव ने अमेरिका के नेब्रास्का स्थित प्रीफर्ड पॉपकॉर्न से आधुनिक खेती की तकनीक सीखी और उसे भारत में सफलतापूर्वक लागू किया। आज गॉरमेट पॉपकॉर्निका देश के नौ राज्यों में लगभग 20 हजार किसानों के साथ मिलकर 40 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर पॉपकॉर्न मक्का की खेती करा रही है।
इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस.बी.पी. पट्टाभि रामा राव ने कहा कि उपराष्ट्रपति से मिला यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी किसानों का है जिन्होंने कंपनी पर विश्वास किया टीम के प्रत्येक सदस्य का है जिन्होंने इस मिशन को आगे बढ़ाया तथा उन सभी सहयोगियों का है जो इस यात्रा का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में भारतीय कृषि और किसानों के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि गॉरमेट पॉपकॉर्निका के प्रयासों से भारत वर्ष 2030 तक पॉपकॉर्न मक्का उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करेगा। साथ ही देश विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले पॉपकॉर्न मक्का के प्रमुख निर्यातक के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।
वर्ष 2014 में स्थापित चेन्नई स्थित गॉरमेट पॉपकॉर्निका एक एग्री-टू-कंज्यूमर कंपनी है जो हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराने से लेकर किसानों के साथ अनुबंध खेती मक्का की प्रोसेसिंग स्टोरेज सिनेमा हॉलों को आपूर्ति तथा अपने ब्रांड के उत्पादों की रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री तक पूरी वैल्यू चेन का संचालन करती है। कंपनी वर्तमान में 19 हजार 500 से अधिक किसानों के साथ कार्य कर रही है और उत्पाद गुणवत्ता भरोसेमंद आपूर्ति किसानों के हित पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग तथा जिम्मेदार सोर्सिंग को अपनी प्राथमिकता मानती है।