मथुरा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति उपरांत प्रदेश नेतृत्व ने मथुरा महानगर की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर कुल 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार महानगर उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेन्द्र सिंह, सुनीता, परशुराम सिंह, ललित गौतम, मलय राठौर और चन्द्रपाल कुंतल को जिम्मेदारी दी गई है।
महानगर महामंत्री पद पर ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विनीत शर्मा और कुंजबिहारी चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मंत्री पद पर अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, के. के. गौतम, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम और पूनम वाल्मीकि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कार्यसमिति में महानगर कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हेमंत गोयल खंदौली को दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नये दायित्वों के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की रीति-नीति तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.