मथुरा : 13 नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, शासन ने लगाई मुहर
मथुरा वृंदावन नगर निगम और कोसी नगर पालिका की लिस्ट होगी जल्द जारी
मथुरा । उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग ने जनपद मथुरा की 13 नगर पंचायतों के लिए मनोनीत सदस्यों (पार्षदों) के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राज्यपाल की अनुमति से प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद द्वारा जारी इस अधिसूचना के बाद स्थानीय निकायों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
इन नगर पंचायतों में हुए मनोनयन
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार बलदेव, गोकुल, महावन, नंदगांव, बाजना, चौमुहां, फराह, बरसाना, छाता, राया, गोवर्धन, राधाकुण्ड और सौंख नगर पंचायतों में सदस्यों को नामित किया गया है। प्रत्येक पंचायत में 3 सदस्यों को उनकी योग्यता और क्षेत्रीय सक्रियता के आधार पर जगह मिली है।
प्रमुख नगर पंचायतों के नामित सदस्य:
बलदेव: बबलू सोनी, मधुकर पांडेय, श्याम मोदी।
गोकुल: गोपाल सोनी, हरदेव पटेल, पंकज शर्मा।
महावन: महेश कुमार, मायादेवी पांडेय, प्रेमशंकर।
नंदगांव: कुलदीप, लक्ष्मण सिंह, कल्लू सिंह।
बाजना: गीता देवी, चंद्र प्रकाश, दिनेश कुमार चौधरी।
चौमुंहा: ज्वाला सिंह, पवन वार्ष्णेय, भानू शर्मा।
फराह: परमानंद अग्रवाल, ओमवती शर्मा, जगदीश बघेल
बरसाना: नरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, विधु शर्मा।
छाता: अमित कुमार, राजवीर धनगर, लव सिंह।
राया: मोहित अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह।
गोवर्धन: महावीर सैनी, राजू वाल्मीकि, गजेन्द्र अग्रवाल।
राधाकुण्ड: महेन्द्र गोस्वामी, हीरा पटेल, तेजप्रकाश।
सोख: अभिषेक कुमार, विजय सिंह, सपना कुमारी।
निकायों के विकास को मिलेगी गति
नगर विकास विभाग के अनुसार, इन मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति ‘उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916’ की धारा 9 की उपधारा (1) के खंड (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। जानकारों का मानना है कि अनुभवी कार्यकर्ताओं के नगर पंचायतों में शामिल होने से क्षेत्र के विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आएगी।
सूची जारी होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है और मनोनीत सदस्यों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।