मथुरा । कोसीकला कस्बा में सोमवार को थाना क्षेत्र की गोपालबाग पुलिस चौकी क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले युवक आकाश ने रेलवे के टेलीकॉम डिपार्टमेंट के 80 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ पुलिस की नींद उड़ा दी। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना जैसे ही रेलवे पुलिस एवं थाना पुलिस को मिली तो घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस युवक को टावर से उतारने के प्रयास में जुट गए। मौके पर मौजूद युवक आकाश की माँ कमला ने बताया उनके पुत्र ने थाना शेरगढ़ क्षेत्र के बढ़ा गाँव की रहने वाली वर्षा पुत्री समय के साथ प्रेम संबधो के चलते शादी कर ली। लेकिन लड़की के मायके पक्ष के लोगो ने लड़की को बंधक बना लिया है और आने नही दे रहे थे। सोमवार की सुबह आकाश अपने बिस्तर से कब उठकर आ गया पता नही चला। आकाश ने 26 जनवरी 2026 को हरियाणा में कोर्ट मैरिज की है।
रेलवे के टेलीकॉम के टावर पर चढ़े युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा है कि वह एक लड़की से प्रेम करता है पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाकर कहा है वह उसकी प्रेमिका को उसके माँ बाप के चंगुल से छुड़ाकर उसे मौके पर लेकर आये और उससे पूछताछ करें जिसमे दूध का दूध और पानी का पानी साफ दिखाई देगा। युवक ने वीडियो में यह भी कहा है कि टावर पर चढ़ने की कोई कोशिश न करें अन्यथा उसकी मौत का कारण पुलिस प्रशासन के लोग होंगे