यूपी में 7 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई SSP

लखनऊ । योगी सरकार ने शुक्रवार को चार पुलिस अधिक्षकों सहित सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किया है। इनमें बदायूं के वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया है।

वहीं भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह-प्रथम को कासगंज का पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही व गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।