बसपा ने मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा ,जितेन्द्र कर्दम बने जिलाध्यक्ष

मथुरा। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा आगरा, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ मंडलों के मुख्य मंडल प्रभारियों तथा जोन प्रभारियों की सहमति से की गई। पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी सूची के अनुसार मथुरा जनपद की नई जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में जितेन्द्र कर्दम को जिलाध्यक्ष, नवल किशोर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, पवन बघेल को जिला महासचिव तथा डॉ. राज को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रहलाद सिंह और भानु प्रताप सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं श्रीमती सुजाता को जिला संयोजक बामसेफ तथा गौरी भास्कर को जिला संयोजक बी.वी.एफ. की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।