वृंदावन में VVS राष्ट्रीय संगठन की अहम बैठक, अक्रूर धाम को भेंट किया एसी

वृंदावन । अक्रूर धाम वृंदावन स्थित गोपीनाथ फाउंडेशन में वीवीएस राष्ट्रीय संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने की। बैठक में संगठन के विस्तार मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज और धर्म की सेवा करना है और इसके लिए सभी पदाधिकारी निरंतर कार्य करते रहें।

बैठक के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए वीवीएस राष्ट्रीय संगठन की ओर से अक्रूर धाम वृंदावन में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर को स्प्लिट एसी भेंट किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा भाव संगठन की समाज और धर्म के प्रति समर्पित भावना को दर्शाता है। बैठक में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार गुप्ता गुड़गांव राहुल वार्ष्णेय नोएडा जिला संयोजक अजय कुमार गुप्ता सह संयोजक आर.सी. गुप्ता सासनी नगर संगठन मंत्री दीपेश वार्ष्णेय मथुरा संयोजक कान्हा वार्ष्णेय अलीगढ़ से राहुल गुप्ता तथा सेठ फकीर चंद्र ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा अक्रूर धाम वृंदावन के महामंत्री सुधीर वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय प्रमुख समाजसेवी किशोर वार्ष्णेय ज्ञानेश वार्ष्णेय सुभाष सुभानु तथा चुनाव प्रभारी डॉ दिनेश चंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत संगठन के पदाधिकारी वृंदावन के संत भागवत मुनि फलाहारी जी महाराज के आश्रम पहुंचे और वीवीएस राष्ट्रीय संगठन तथा भारतीय लोक विकास पार्टी की उन्नति सफलता और समाज सेवा के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से समाज सेवा और धर्म सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।