सीएम योगी का कल मथुरा आगमन का डिटेल प्रोग्राम जारी , श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन
मथुरा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 07 मार्च को ब्रज के प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आगरा के कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद दोपहर बाद का समय कान्हा की नगरी में व्यतीत करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन भी करेंगे।
वृन्दावन और मथुरा का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 02:10 बजे वृन्दावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके बाद का कार्यक्रम निम्नवत् है:
दोपहर 02:20 बजे: वे यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय कार्यालय के सभाकक्ष पहुँचेंगे, जहाँ उत्तर प्रदेश ब्रज विकास तीर्थ परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
अपराह्न 03:30 बजे: मुख्यमंत्री वृन्दावन स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करेंगे।
शाम 04:00 बजे: योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुँचेंगे, जहाँ वे आरक्षित समय के दौरान ठाकुर जी के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
शाम 04:40 बजे: दर्शन-पूजन के पश्चात वे पुनः पवन हंस हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।