तीर्थ नगरी गोवर्धन में सनसनी: धर्मशाला के मैनेजर पर गुजरात की युवती से छेड़खानी का आरोप, मचा हड़कंप

गोवर्धन (मथुरा)। भगवान गिरिराज की पावन नगरी गोवर्धन में उस समय सनसनी फैल गई जब जतीपुरा क्षेत्र की एक धर्मशाला के मैनेजर पर गुजरात से आई युवती के साथ अभद्रता और छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा। देर रात हुई इस घटना से तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के पंचमहल जिले (गोधरा) की रहने वाली दो सहेलियां 2 मार्च को गिरिराज जी के दर्शन करने गोवर्धन पहुंची थीं। दोनों जतीपुरा स्थित मुखारबिंद के पास सौरभी नीलायम धर्मशाला के कमरा नंबर 2 में ठहरी हुई थीं। शिकायतकर्ता जाह्नवी राठौर के मुताबिक 3 मार्च की रात करीब 10:30 बजे वह दर्शन करने गई हुई थी, जबकि उसकी सहेली कमरे में अकेली थी। इसी दौरान धर्मशाला का मैनेजर हितेश कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंच गया।

आरोप है कि मैनेजर ने प्रसाद देने के बहाने दरवाजा खुलवाया और मौका मिलते ही जबरन कमरे के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने युवती के साथ छेड़खानी की और अश्लील बातें करने लगा। युवती द्वारा विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मैनेजर मौके से फरार हो गया। घटना से घबराई युवतियों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 4 मार्च को गोवर्धन थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी मैनेजर के खिलाफ पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।