मथुरा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) मथुरा इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता कर रंग-गुलाल के साथ सौहार्द और एकता का संदेश दिया। जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की और पत्रकार एकता को नई दिशा दी।
मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन-प्रशासन तक प्रभावी पैरवी करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यालय के माध्यम से यथासंभव समाधान कराया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के विरुद्ध संगठित होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया तथा शीघ्र प्रेस क्लब के गठन की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी ने आपसी सामंजस्य के साथ पत्रकार हितों की वकालत करने की बात कही। डॉ. विजय विद्यार्थी ने निर्भीक और प्रखर पत्रकारिता पर जोर दिया। राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विशुद्ध पत्रकारों का संगम बताया। अजय शर्मा ने भाईचारे और पत्रकार एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
प्रकाश ठाकुर ने किसी भी प्रकार के पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। अनूप शर्मा ने लेखन शैली और पेशेवर कौशल को और धारदार बनाने की बात कही। राकेश शर्मा और उमर कुरैशी ने संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। हेमंत शर्मा, गिरधारी लाल श्रोतीय मोहनश्याम शर्मा ने बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति को ऐतिहासिक बताया। राजकुमार तोमर ने सफल आयोजन पर बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) एवं उसकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन मधुसूदन शर्मा ने किया।
इस अवसर पर
विनीत मिश्र, दीपक बैंकर, सुशील गोस्वामी, रवि यादव, सुमित गोस्वामी, सुभाष सैनी, परवेज अहमद, योगेश भारद्वाज, रमेश चंद, रवि चौधरी, सतीश अंशुमन, कासिम अब्बास, लोकेश चौधरी, अमित भार्गव, सुरेश सैनी, मातुल शर्मा, बी.एल. पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, बालकृष्ण अग्रवाल, शिवांगी चौधरी, मंत्रवीर चौधरी, अंशुल शर्मा, गौरव शर्मा, रवि बघेल, प्रेम चतुर्वेदी, वीरनारायण शर्मा, विवेक चतुर्वेदी, धनीराम खंडेलवाल, अन्नू पंडित, श्याम मोनू चतुर्वेदी, अभिषेक दत्त चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, पी.के. दुबे, आरती शर्मा, रिंकू शर्मा, बॉबी जादौन, भिक्को गौतम, कौशल गौतम, आर.के. धनगर, जगजीत तिवारी, सैय्यद जाहिद, राजू पंडित, मनोहर पटेल, मोहन मीना, नीरज चतुर्वेदी, राजू चौहान, ब्रज कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, अजय अग्रवाल, शिवशंकर शर्मा, मीरा शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक सारस्वत, नरेन्द्र गौतम, दिनेश भारती, पीयूष यादव, हिमांशु, दीपक खंडेलवाल, राजेश सोलंकी, गोपाल कौशिक, चंद्रमोहन दीक्षित, शिवकुमार तोमर, राहुल कुमार, ब्रिन्देश चतुर्वेदी, आदित्य आहूजा, पीयूष सारस्वत, नितिन कर्दम, बंटी कुमार, साहिल, आबिद, कपिल सिंह, सोनू, मुरली ठाकुर, दलवीर विद्रोही, पिंटू सिंह, प्रतीक चतुर्वेदी, कल्लन पंडित, राहुल गौड़, रवनीत मैसी, हिमांशु शर्मा, सचिन चौरासिया, अमन मिश्रा, कालीचरण बिंदल, मनीष शर्मा, मनोज कुमार, अवधेश रावत, आकाश शर्मा, भागवत गौतम, मनोज कुमार शर्मा, रमन, गोपाल ठाकुर, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, पी.के. आर्य, सुरेश त्रिपाठी, सोनू गौड़, सर्वजीत सिंह, वी.पी.एस. खुराना, विकास गौतम, अभिषेक गौड़, ब्रजवासी लाल, हेतराम सिंह, मयंक, ललित अग्रवाल, विष्णु शर्मा, गुंजन खत्री, मोरमुकुट शर्मा, राहुल वर्मा, विपिन गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.