बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में श्रद्धा के साथ मना बाबू रमेश चंद्र अग्रवाल एड का जन्मदिवस, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

मथुरा। श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड की स्मृति में उनके परिवार द्वारा संचालित फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबूजी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह में बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में मनाया गया। कार्यक्रम में मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि उत्तम कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमा शंकर अग्रवाल एड (चेयरमैन, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज) ने की।
इस अवसर पर बाबू रमेश चंद्र अग्रवाल एड के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विधिक क्षेत्र में किए गए निस्वार्थ कार्यों को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कानूनी विद्वता के साथ-साथ मथुरा में शिक्षा की अलख जगाने में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्मृति पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि मुकुल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि उत्तम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र से पद्मनाभ गोस्वामी समाज सेवा के लिए राहुल अग्रवाल (अन्नपूर्णा फाउंडेशन) कला चित्रकार श्री कृष्ण कन्हाई साहित्य राम सरीन एड चिकित्सा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल विधि अंशुल भारद्वाज उद्यमिता सुंदर प्रकाश को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वालों में अपूर्व अग्रवाल, डॉ. प्रकाश, विजय प्रकाश अग्रवाल एड, रमेश कुमार शर्मा एड, उमेश भरतिया, अक्षय भरतिया, दीपक गर्ग, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंकज अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबू रमेश चंद्र अग्रवाल एड को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।