भारत विकास परिषद ने पारिवारिक होलीत्सव में रचाया ब्रज का रंग, लठमार होली और जोगीरा ने बांधा समां

 

मथुरा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा प्रेम और सौहार्द के पर्व होलीत्सव को स्थानीय होटल में पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, अपने पर्वों और ब्रज की होली की परंपरा से जोड़ना रहा।
शाखा संस्थापक सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया कि परिषद हर वर्ष होली को पारिवारिक रूप में मनाकर बच्चों और युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराती है।
सचिव आलोक जैन ने कहा कि बरसाना की तर्ज पर महिला-पुरुष सदस्यों ने लठमार होली की जीवंत प्रस्तुति दी जिसने पूरे सभागार को बरसाना का रूप दे दिया। राधा-कृष्ण काल का भाव मंच पर साकार हो उठा। हास्य-व्यंग्य से भरपूर जोगीरा ने सभी को खूब गुदगुदाया।
मुख्य अतिथि कोसीकलां नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय पर्व सामूहिक रूप से मनाने से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। अध्यक्ष डॉ. सुधीर गर्ग ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, श्रीकांत, जीतू गर्ग, सीए अभिषेक, सीए चिराग, मृदुल, यशवीर शर्मा, महेश बिंदल, मनोज गोयल, मनोज भार्गव, अन्नू बाष्णेय, धर्म सिंह, यदुवीर सिंह, अतुल शोरा वाला, गौरव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अलका अग्रवाल, तनु अग्रवाल, नेहा, लीना, भारती, शालिनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
संस्कृति, हास्य और उत्साह से सजा यह होलीत्सव शहर में सांस्कृतिक एकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।