लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी ने होली पर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने होली के अवसर पर राज्य में तीन दिन की आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है। ये अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा । योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के आदेश में उल्लेख किया गया है कि 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी कर्मचारियों को विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा, जबकि होली का मुख्य अवकाश 2 मार्च (होलिका दहन), 3 मार्च को ग्रहण की वजह से रंग नहीं खेला जाएगा । 4 मार्च को रंग रहेगा. 1 मार्च रविवार होने के कारण पहले से ही साप्ताहिक अवकाश है, जिससे कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी।
इसके अलावा सीएम योगी ने त्योहार से पहले प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। होली पर किसी भी कर्मचारी को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सीएम योगी सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए।
यह आदेश केवल नियमित कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी और सफाईकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा। सीएम ने दो-टूक कहा है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।