लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश के 11 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इस घोषणा के साथ ही पार्टी के जमीनी संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिन जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं उनमें शामली, अमरोहा, सहारनपुर जिला, बागपत, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, अयोध्या जिला, अयोध्या महानगर, मिर्जापुर और गोरखपुर शामिल हैं। इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पार्टी ने दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और सक्रिय बनाएंगे तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह सूची संगठन में संतुलन और अनुभव के आधार पर तैयार की गई है, जिससे आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को मजबूत आधार मिल सके।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में शामली से रामजी लाल कश्यप, अमरोहा से उदय गिरि गोस्वामी सहारनपुर जिला से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में पीलीभीत के लिए गोकुल प्रसाद मौर्य, लखीमपुर के लिए अरविन्द गुप्ता, गोण्डा के लिए इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला के लिए राधे श्याम त्यागी, अयोध्या महानगर के लिए कमलेश श्रीवास्तव, मीरजापुर के लिए लाल बहादुर सरोज और सिद्धार्थनगर के लिए दीपक मौर्य को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।