राजामौली की फिल्म ‘RRR’ नहीं होगी पोस्टपोन , 7 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । कोविड के मामलों में बढ़ोतरी और नागरिक प्रतिबंधों के फिर से लागू होने के बावजूद, निर्देशक एस.एस. राजामौली ने ‘आरआरआर’ को अपने शेड्यूल यानी 7 जनवरी को ही रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह कहते हुए खबर साझा की कि राम चरण और जूनियर एनटीआर-स्टारर की रिलीज की तारीख वही है।

उन्होंने लिखा, एक्सक्लूसिव ब्रेकिंग न्यूज.. ‘आरआरआर’ 7 जनवरी 2022 को ही रिलीज होगी।

नागरिक प्रतिबंधों को धीरे-धीरे फिर से लागू किया जा रहा है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट के तहत सिनेमा हॉल बंद किए जा रहे हैं। सिनेमाघर एक बार फिर खतरे में है। कई निर्माता सिनेमाघरों में अपनी फिल्मों की रिलीज पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

शाहिद कपूर अभिनीत क्रिकेट ड्रामा ‘जर्सी’ के निर्माताओं ने पहले ही फिल्म की रिलीज को टाल दिया है।