नई दिल्ली। आईटीओ स्थित राजा राममोहन रॉय मेमोरियल हॉल में वैवाहिकी परिवार दिल्ली द्वारा बहुप्रतीक्षित वार्षिक वैवाहिक परिचय मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीए उमेश चन्द्र आर्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार गुप्ता (फरीदाबाद) ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जयपाल गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी, दिल्ली) उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन एडवोकेट वी.के. वार्ष्णेय द्वारा किया गया।
सम्मेलन के दौरान वैवाहिकी 2026 का विमोचन एवं लोकार्पण राकेश गुप्ता (साईं प्रिंटर्स) द्वारा किया गया। स्वागताध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय के साथ गंगा प्रसाद सुमन, सुनीता वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय (नीलकंठ), योगेश गुप्ता (एलआईसी, अलीगढ़), सीए अतुल गुप्ता (अलीगढ़), सीए गौरव वार्ष्णेय (अलीगढ़), डॉ. चंद्रशेखर ऋषि (अलीगढ़), सुधीर वार्ष्णेय (सीटीओ, अलीगढ़), इंजीनियर हरिओम प्रकाश वार्ष्णेय (दिल्ली) तथा ऋतु गुप्ता (एड., दिल्ली) अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निर्मल कुमार दीपक ने निभाई तथा मंच संचालन इंजीनियर सुशील वार्ष्णेय द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनूप वार्ष्णेय, देवप्रकाश वार्ष्णेय, निधीश राज वार्ष्णेय, यश गुप्ता, दीक्षांत वार्ष्णेय, कुश भारतीय, मुकेश वार्ष्णेय (नोएडा) तथा त्रिलोक वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा।
सम्मेलन में उपस्थित सजातीय बंधुओं द्वारा विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का विवरण मंच से प्रस्तुत किया गया। डॉ. चक्खन लाल वार्ष्णेय द्वारा स्वरचित काव्य के माध्यम से वैवाहिकी की सराहना की गई।
कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता की जिनमें वार्ष्णेय महिला सभा दिल्ली, वार्ष्णेय शिक्षक छात्र समाज दिल्ली, वार्ष्णेय समाज नोएडा, वार्ष्णेय समाज हितकारी ट्रस्ट, वार्ष्णेय कल्याणकारी सभा यमुनापार, उत्तम नगर, साउथ दिल्ली, बदरपुर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (भजनपुरा), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा, वार्ष्णेय समाज फरीदाबाद, वार्ष्णेय महिला क्लब दिल्ली सहित अनेक संस्थाएं प्रमुख रहीं।
गत वर्ष सम्मेलन का आयोजन नहीं हो पाने के कारण समाजजन लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे जो इस बार भव्य एवं सफल आयोजन के साथ पूरी हुई। कार्यक्रम स्थल पर प्राप्त पंजीकृत विवरणों को वैवाहिकी के सप्लीमेंट्री अंक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.