ढाका/दिल्ली । 17 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे तारिक रहमान ने बांग्लादेश प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें अपराह्न 4.15 बजे शपथ दिलायी। ज्ञात रहे कि श्री रहमान नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष है। जानकारी के अुनसार श्री रहमान बांग्लादेश के 11 वें प्रधानमंत्री चुने गये हैं। 12 फरवरी 2026 को बांग्लादेश के आम चुनाव हुए। बीएनपी ने इन चुनावों में 299 में से 209 सीटें जीतकर कर इतिहास बना दिया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, नेपाल और श्रीलंका और कुछ दूसरे देशों के विदेश मंत्रियों समेत कई बड़े विदेशी मेहमान प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। पाकिस्तान से संघीय योजना मंत्री अहसान इकबाल और ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मामलों की मंत्री सीमा मल्होत्रा इस समिट में शामिल हुईं।
बांग्लादेश की नई सरकार के कैबिनट में बीएनपी के 25 मंत्री शामिल होंगे। लिस्ट में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इक़बाल हसन महमूद टुकू, हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर एमडी जाहिद हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, अफरोजा खानम रीटा, एमडी शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, एमडी असदुज्जमान, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार एमडी सकावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, शेख रोबिउल आलम, मोहम्मद अमीन उर रशीद, और खलीलुर रहमान का नाम शामिल हैं।