मथुरा । श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला चतुर्वेदी समाज का होली डोला इस वर्ष 3 मार्च को दोपहर 2 बजे निकाला जाएगा। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि डोला द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से प्रारंभ होकर विश्राम घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट व चौक बाजार होते हुए पुनः विश्राम घाट पर संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक रहेंगे।
डोले में सम्मिलित होने के इच्छुक समाजजन यदि झांकी, ट्रैक्टर अथवा टोली के रूप में भाग लेना चाहते हैं तो वे 25 फरवरी तक श्री माथुर चतुर्वेद परिषद कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद प्रतिभागियों को क्रमबद्ध नंबर जारी किए जाएंगे, जिनके अनुसार डोला आगे बढ़ेगा।