मथुरा। देश की प्रमुख इंडियन ओवरसीज बैंक का 90वां स्थापना दिवस मथुरा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा जनकल्याण और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन ओवरसीज बैंक वाई एन वाई शाखा मथुरा द्वारा पी एम वी पॉलिटेक्निक कॉलेज मथुरा को पांच सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। यह योजना कौशल विकास महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की गई।
इस अवसर पर वाई एन वाई शाखा मथुरा जय कृष्ण वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मथुरा मुख्य शाखा गौरव शर्मा प्रबंधक तथा सचिन यादव प्रबंधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बैंक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है।
पी एम वी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रतिनिधि अतुल कुमार वर्मा तथा प्राचार्य सूर्य प्रताप सिंह ने बैंक द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.