मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने देर रात जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात 22 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में तेजी लाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार को थाना मगोर्रा से चौकी प्रभारी बारामासी थाना मांट बनाया गया है। लोकेश कुमार को थाना बल्देव से चौकी प्रभारी मानागढ़ी थाना नौहझील भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक मीनू को थाना मगोर्रा से थाना गोविन्द नगर स्थानांतरित किया गया है। विकास कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाइवे से थाना हाइवे भेजा गया है। योगेश गौतम को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र थाना हाइवे से थाना हाइवे स्थानांतरित किया गया है।
विनीत चौधरी को थाना सुरीर से चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाइवे बनाया गया है। अवधेश पुरोहित को चौकी प्रभारी बारामासी थाना मांट से थाना सुरीर भेजा गया है। मनोज कुमार को थाना सुरीर से थाना मगोर्रा भेजा गया है। मुनीश कुमार को डायल 112 से थाना सदर बाजार भेजा गया है। चरन सिंह को डायल 112 से प्रभारी आरटीआई सेल बनाया गया है।
अरविन्द कुमार को चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना सदर बाजार से चौकी प्रभारी ओल थाना फरह बनाया गया है। संदीप कुमार को थाना शेरगढ़ से चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र थाना हाइवे भेजा गया है। मोनू सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना सदर बाजार बनाया गया है। संदीप राणा को चौकी प्रभारी मानागढ़ी थाना नौहझील से थाना एएचटीयू भेजा गया है।
उज्जवल शर्मा को थाना बल्देव से चौकी प्रभारी कस्बा राया थाना राया बनाया गया है। रवीन्द्र बाबू को चौकी प्रभारी कस्बा राया थाना राया से थाना कोतवाली भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रीता गौतम को थाना सदर बाजार से थाना कोतवाली भेजा गया है। रामतीर्थ को थाना महावन से थाना बल्देव स्थानांतरित किया गया है। ओमकार को थाना महावन से थाना सुरीर भेजा गया है।
संदीप कुमार को प्रभारी एसओजी टीम बनाया गया है। रजनीश नैन को चौकी प्रभारी गढ़ी बरबारी थाना कोसीकलां से पुलिस लाइन भेजा गया है। नकुल कुमार को थाना गोविन्द नगर से चौकी प्रभारी गढ़ी बरबारी थाना कोसीकलां बनाया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से किया गया है।