पोलैंड में कड़ाके की ठंड से 50 से अधिक लोगों की मौत

वॉरसॉ । पोलैंड में कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। आंतरिक मामलों और प्रशासन के उपमंत्री विस्लाव श्चेपान्स्की ने सोमवार को त्रकारों को यह जानकारी दी।
श्री श्चेपान्स्की ने कहा, “कड़ाके की ठंड और शीतलहर अपने चरम पर है। ठंड से पीड़ितों के बारे में दुखद खबर है। अब तक 54 लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया (शरीर का अत्यधिक ठंडा हो जाना) के मामलों की जानकारी सामने आयी है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि परित्यक्त इमारतों (जिन इमारतों में कोई नही रहता है) में रहने वाले लोग विशेष रूप से जोखिम में हैं। उन्होंने कहा, “एक बार फिर हम परित्यक्त इमारतों में रहने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अधिक तापमान वाले स्थानों पर चले जाएं और चेतावनी दी कि आने वाली रात इस सर्दी की सबसे ठंडी रात होगी। उपमंत्री ने सड़कों पर संभावित खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, “फिलहाल पोलैंड की सड़कें चलने योग्य हैं लेकिन मंगलवार से बुधवार की रात को लेकर हमें चिंता है, क्योंकि दक्षिणी वॉइवोडशिप्स में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान गिरने से सड़कों पर बर्फ जम सकती है, जिससे यात्रा—खासतौर पर स्कूल जाने वालों के लिए कठिन और खतरनाक हो सकती है।
उन्होंने विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ड्राइवरों से पर्याप्त तैयारी करने की अपील की—जैसे गर्म कपड़े, गर्म पेय और पर्याप्त ईंधन साथ रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी, “खराब मौसम में वाहन रुक जाने पर हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उचित सुरक्षा बेहद जरूरी है। संकट प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सेवाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार हैं।
श्री श्चेपान्स्की ने अत्यधिक ठंड के कारण तीन प्रांतों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मासोवियन प्रांत में कई स्कूल बंद रहेंगे। वार्मियन–मासूरियन प्रांत में जिन स्कूलों में पर्याप्त गरम रखने की व्यवस्था नहीं है, वे भी बंद रहेंगे। इसके अलावा पोमेरानियन प्रांत में क्विद्ज़िन के कुछ स्कूल बंद किए गए हैं और आगे के फैसलों का इंतजार है।

वारसॉ और रादोम में माज़ोविएत्स्की वॉइवोड ने पुष्टि की कि कुछ टेंट जो पहले सीमित समय के लिए खुले रहते थे अब सातों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को आश्रय मिल सके। उन्होंने जरुरत पड़ने पर लोगों की सुरक्षा और गर्माहट सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रेलवे स्टेशनों को भी चालू रखा जाएगा।