मथुरा। सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने छोटे स्वर्णकार व्यापारियों एवं कारीगरों की चिंता बढ़ा दी है। सर्व स्वर्णकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि देश एवं प्रदेश के लाखों स्वर्णकार तथा उनसे जुड़े करोड़ों कारीगरों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। काम में भारी कमी आने से कुशल कारीगर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों के कारण व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और छोटे कारीगरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यदि सरकार द्वारा शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्वर्णकार कारीगर एवं छोटे व्यापारी आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।
नवीन सोनी ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि स्वर्ण कला देश की पुश्तैनी कला है, लेकिन आज इसकी उपेक्षा हो रही है। BIS और हॉलमार्किंग जैसे सरकारी नियमों का हमने स्वागत किया परंतु बदले में हमें अनियंत्रित बाजार ही मिला।
उन्होंने मांग की कि छोटे एवं मध्यम वर्ग के स्वर्णकार कारीगरों के लिए विशेष राहत पैकेज अथवा ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक स्वर्णकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। बड़े कारपोरेट और छोटे व्यापारियों के लिए समान नीति बनाई जाए। आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्णकार परिवारों के बच्चों को स्कूल फीस में राहत दी जाए तथा स्वर्णकार कारीगरों एवं व्यापारियों की आत्म-सुरक्षा के लिए तत्काल शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं।
उनकी इस मांग का उमेश सोनी युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वर्मा गोवर्धन तहसील अध्यक्ष गोपेश सोनी सौंख तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा प्रवीण वर्मा सुरेन्द्र सोनी राहुल सोनी विजय वर्मा कुश सोनी अजय वर्मा कृष्णकांत वर्मा सहित अनेक स्वर्णकार बंधु ने समर्थन किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.