मथुरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव हेतु मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हुई । दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बहोरे कन्हैयालाल हॉल में बनाए गए मतदान केंद्र पर मथुरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू किया।
दो दिनों तक चलने वाले इस चुनाव में पूर्व न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा भी प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई और सुबह से ही अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के कुल 25 पदों के लिए प्रदेश भर से 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। नियमों के अनुसार प्रत्येक मतदाता अधिवक्ता 25 मत डालता है, जो वरीयता क्रम के आधार पर दिए जाते हैं।
मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं की लगातार आवाजाही बनी रही। कई अधिवक्ता अपने अपने समर्थित प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाते नजर आए। विशेष रूप से मथुरा निवासी पूर्व जज उमाशंकर शर्मा के प्रति मतदाताओं में खास उत्साह देखा गया। कल भी मतदान जारी रहेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.