मथुरा। जिला न्यायालय के समीप स्थित बृज गंगा रेजीडेंसी सोसायटी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 25 जनवरी को सोसायटी के बच्चों के लिए कबड्डी खो खो और रिले रेस प्रतियोगिताएं कराई गईं। 26 जनवरी को ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिओम शर्मा और डीसी मनरेगा मथुरा विजय कुमार पाण्डेय रहे। विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं। उन्होंने सोसायटी के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन राजीव महरोत्रा ने किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सोसायटी सचिव जय सिंह चौहान की देखरेख में कार्यकारिणी और सांस्कृतिक कमेटी सदस्य हितेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा कार्यकारिणी सदस्य गौरव यादव पवन नवरत्न हिमांशु शर्मा ब्रह्मदत्त शर्मा पूर्व वर्मा मैनेजर मुकेश अग्रवाल तथा अन्य सोसायटी निवासियों और कर्मचारियों के सहयोग से कराया गया।
कार्यकारिणी अध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा और कोषाध्यक्ष रसना वैजल ने शहर से बाहर रहते हुए भी सहयोग प्रदान किया। नृत्य और गायन के बाद म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता छोटे बच्चे बड़े बच्चे और सोसायटी की नारी शक्ति के लिए तीन चरणों में आयोजित की गई। नारी शक्ति ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और उत्साह का परिचय दिया।
कबड्डी खो खो रिले रेस म्यूजिकल चेयर नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में अनिका चौधरी और जिज्ञासा चौधरी ने तीन तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। आकृति बाजपेयी ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। स्वास्तिका पाण्डेय अमत्य पाण्डेय आकृति शर्मा केया सारस्वत दीक्षा सिंह अनाया गोयल ने दो दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। ख्याति चौधरी अद्विक सारस्वत आराध्या यादव सान्वी अग्रवाल सांकेत अविका ओमव गोयल ने एक एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आयुष यादव ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। रिद्धि और प्रियांशा उपाध्याय ने एक एक रजत पदक प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कुल 28 स्वर्ण और 5 रजत पदक वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र शैक्षणिक किट चाकलेट और बूंदी प्रसाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।