मथुरा। थाना जैंत अंतर्गत छटीकरा विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता शैलेन्द्र कुमार सिंह की सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि उन्हें दुर्घटना के बाद उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दिनभर दुर्घटना को लेकर चर्चा होती रही।
छटीकरा विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए आगरा स्थित एस.एन. मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा रोड स्थित ब्रज द्वारिका कालोनी निवासी 48 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह को शनिवार देर रात सिकंदरा तिराहे पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे बैडमिंटन कोच राजन सिंह ने बताया कि शैलेन्द्र डीवीवीएनएल मथुरा में जेई के पद पर जैंत क्षेत्र के छटीकरा मथुरा में थी। पिछले दस दिनों से कार खराब थी।
इस कारण पिता बस से ड्यूटी जाते और आते थे। वे रात में बाइक से पिता को सिकंदरा तिराहे से लेकर घर जाते थे। शनिवार रात 12 बजे वह सिकंदरा पहुंचे। सामने पिता बस से उतरे और सड़क पार कर उनकी तरफ आने लगे। इतने में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शैलेंद्र कुमार सिंह अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान एवं मिलनसार अधिकारी थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
विभागीय कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.