जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा मेन को मिला नया नेतृत्व, अनुराग बने अध्यक्ष, रितेश सचिव

मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा मेन के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल एवं सचिव रितेश अग्रवाल ने एक गरिमामय समारोह में अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन-5 के अध्यक्ष विपिन मित्तल रहे।
मुख्य अतिथि राजीव गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा मेन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
समारोह में डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एस.पी. चतुर्वेदी, राजेश बजाज, मुकेश अग्रवाल, विपिन गर्ग, दिनेश गर्ग, दिलीप अग्रवाल, अशोक गर्ग, धर्म सिंह, प्रदीप सांवरिया, डी.एस. कुशवाहा, डॉ. विकास दुबे, देवेंद्र सिंह, राजेश यादव, संजय अग्रवाल, दिलीप चौधरी, अभिषेक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जायंट्स साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वर्ष 2025 के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव विवेक नागपाल एवं कोषाध्यक्ष विकास सिंघल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।