भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

चटग्राम । भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 188 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आखिरी दिन भारत ने दिन का खेल शुरू होने के घंटेभर में ही बांग्लादेश की दूसरी पारी को 324 रन पर समेट दिया। भारत ने मेजबान के सामने 513 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। शाकिब ने आखिरी दिन अर्धशतक जड़ा। वहीं अक्षर पटेल ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से शुरू होगा।

भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश की प्लेइंग XI:जाकिर हसन, नजमुल होसेन शांटो, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद, एबादत होसेन