लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते योगी सरकार ने 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों (UP, CBSE, ICSE बोर्ड) को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है जिसमें नर्सरी से 12वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल शामिल हैं। यह आदेश सभी बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी) पर लागू होगा ।