मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव–2025 के अंतर्गत प्रस्तुत की गई प्रमुख नृत्य नाटिकाओं का अब दूरदर्शन उत्तर प्रदेश (डीडीयूपी) पर प्रसारण किया जाएगा। उत्सव में आकर्षण का केंद्र रहीं नृत्य नाटिकाएँ ‘यशोदा–कृष्ण’ और ‘गीता सार’ दर्शकों को टेलीविजन पर देखने को मिलेंगी।
नृत्य नाटिका ‘यशोदा–कृष्ण’ का मंचन मथुरा की सांसद व प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा किया गया था जबकि ‘गीता सार’ की प्रस्तुति अभिनेता एवं निर्देशक पुनीत इस्सर द्वारा दी गई है।
दूरदर्शन मथुरा के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) सत्यव्रत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पिछले कई वर्षों से प्रति वर्ष ब्रजरज उत्सव का आयोजन कर रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देते हैं।
उन्होंने बताया कि सांसद हेमा मालिनी द्वारा मंचित नृत्य नाटिका ‘यशोदा–कृष्ण’ का प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर 29 दिसंबर, 5 जनवरी 2026 एवं 12 जनवरी 2026 को प्रत्येक सोमवार रात्रि 10:30 बजे किया जाएगा।
इसके बाद इसी क्रम में 19 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक, कुल छह कड़ियों में पुनीत इस्सर द्वारा अभिनीत एवं निर्देशित नाट्य प्रस्तुति ‘गीता सार’ का प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रस्तुतियों का रिकॉर्डिंग ब्रजरज उत्सव 2025 के दौरान दूरदर्शन मथुरा द्वारा किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.