मथुरा में डीएम-एसएसपी ने लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में दिया व्यापारियों को समस्याओं के निदान का भरोसा

मथुरा। लघु उद्योग भारती द्वारा विजन मथुरा 2047 कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शिरकत की । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि मथुरा 2047 में कैसा हो और उसमें लघु एवं सूक्ष्म उद्योग किस तरह अपनी सहभागिता करे जिससे मथुरा को बेहतर बनाया जा सके ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलन के साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिलाधिकारी का स्वागत लघु उद्योग भारती के मंडल सचिव सोनल अग्रवाल ने एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वागत जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने बुके भेंट कर किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत स्पीच देते हुए अध्यक्ष अंकित बंसल ने शहर में व्याप्त समस्याओं जैसे टीटीजेड द्वारा होने वाली पाबंदियों से उद्योगों पर हो रहे असर से अवगत करवाया । नीरव अग्रवाल ने यातायात व्यवस्थाओं एवं अन्य समस्याओं से अवगत करवाया । समस्याओं को जानने के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात सिस्टम को लेकर बड़े स्तर पर प्लानिंग का कार्य चल रहा है जल्द ही चीज़ें फाइनल होते ही उनके असर धरातल पर भी दिखने लगेंगे ।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रमुख चौराहों को लेकर विशेष काम किया जा रहा है जिसको लगभग पूरा कर लिया गया है । चौराहो के 200 मीटर तक नो स्टॉपेज जोन होगा। टीटी जेड के नियमों को लेकर उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती एक ज्ञापन दे दे हम इसको लेकर जल्दी ही शासन से वार्ता कर उद्योगों की समस्याओं का निदान कराएंगे।
संचालन सीए संजीव अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल हाथी वाले विवेक अग्रवाल हाथी वाले अरविंद चौधरी अभय गुप्ता कन्हैया मित्तल पीयूष चतुर्वेदी नीरज शुक्ल प्रवीण अग्रवाल राहुल सिंह आकाश धमीजा शेखर अग्रवाल मनीष शोरवाला डॉ शैलेन्द्र सिंह अनुज गर्ग प्रदीप गर्ग अमित गर्ग विकी ढींगरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।