एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मथुरा आए, एण्टी करप्शन चौकी का किया उद्घाटन

मथुरा। शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन अभिसूचना ईकाई की मथुरा में स्थित पुलिस चौकी का प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के. सत्यनारायण द्वारा रांची बांगर स्थित पीएसी कैम्प के समीप बनी गया । इस दौरान उन्होंने ईकाई के स्थानीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीजी के. सत्यनारायण द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को आम जनता में अधिक से अधिक प्रचलित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोग भ्रष्टाचार की शिकायत फोन न 9454402484 पर कर सकते है।