मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में प्रशिक्षु तकनीकी के रुप में कार्यरत कृष्ण कांत ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मथुरा रिफायनरी ने 11 लाख 69 हजार 228 रु की आर्थिक सहायता परिजनों को प्रदान की है। इस कार्यवाही को कराने में सहायक श्रमायुक्त एम एल पाल का विशेष सहयोग रहा।
ज्ञात रहे कि 28 अगस्त 2025 को शाम घर जाते समय कृष्ण कांत ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। सहायक श्रमायुक्त ने जानकारी होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मथुरा रिफाइनरी के प्रबन्धन को नोटिस भेजते हुए निर्देश दिए गये कि क्षतिपूर्ति की धनराशि तत्काल कर्मचारी क्षतिपूर्ति आयुक्त के पास जमा करें। तत्पश्चात् रिफाइनरी द्वारा कर्मचारी क्षतिपूर्ति आयुक्त एवं सहायक श्रमायुक्त सेंट्रल बैंक में संचालित खाते मे रुपए 1169228/- जमा कराया गया। सहायक श्रमायुक्त द्वारा मृतक कर्मचारी के माता रजनी एवं पिता ज्ञानेंद्र सिंह को अपने कार्यालय में बुलाकर रुपए का चेक प्रदान किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.