मथुरा में भरतपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत परिचालक सहित एक दर्जन सवारियां घायल
(राजपथ मथुरा ब्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)
राया। जनपद के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की दोपहर भरतपुर बरेली हाइवे मार्ग पर हाथरस परिवहन डिपो की बस और टैंकर में भिड़ंत होने के दौरान परिचालक सहित एक दर्जन सवारियां घायल हो गयी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार मथुरा से हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 78 जे एन 8709 सवारियां भरकर बरेली जा रही थी।
बस चालक बस को कोयल कट से नीचे उतार रहा था अचानक बस में कोलतार से भरे टैंकर संख्या यूपी 85 ए डी 9489 से भिड़ंत हो गयी। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गयीं। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर हाइवे प्रभारी राजेश यादव इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार चौकी विचपुरी पुलिस पहुच गयीं और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया । घटना में बस परिचालक नवीन उपाध्याय निवासी सीरिया की नगरिया बस में फंस गया जिसे बमुश्किल बस से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस चालक औऱ टैंकर चालक मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस ने अन्य वाहनों से बस की सवारियों को अपने गंतव्य को पहुचाया।