मथुरा। घने कोहरे के चलते बीती रात्रि तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना के भीषण होने का अंदाज इसी बात से लगाए सकता है कि सभी वाहनों में आग लग गई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में 13 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और चार लोगों की लाश इतनी जल गई कि उनकी पहचान मुश्किल है। उनकी डीएनए सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। चार शवों की पहचान हो गई है । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं। तीन मृतकों की पहचान हुई है, जिसमें अखिलेंद्र प्रताप यादव पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज। रामपाल पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़। सुल्तान निवासी गोंडा की पहचान हुई है। मृतक अखिलेंद्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्राइवेट रूप में सचिव के रूप में काम देखते थे। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को ₹50 हजार रु की राहत राशि देने की घोषणा की है। डीएम एसएसपी घटना की सूचना मिलती तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल दुर्घटना के वीडियो देखकर लोगों के दिल दहल गए हैं। शवों के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की कई टीम लगाई गई है। यह दुर्घटना बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 127 पर होना बताई गई है। घटना की भयभता देखते हुए आगरा मंडल के आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय तुरंत मथुरा आ गए। घटना आज सुबह 4 बजे के आस पास की बताई जाती है।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल में पहुंच कर घायल रघुवीर निवासी हमीरपुर से नोएडा जा रहे थे, अमन यादव निवासी कानपुर से वृन्दावन दर्शन करने आ रहे थे शिफ्ट कार से तथा आशीष श्रीवास्तव निवासी गोरखपुर से चंडीगढ बस से जा रहे थे। सभी का हाल चाल जाना और उनके परिवारों वालो से संपर्क किया । खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। बसों और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया।

जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिए कि इलाज में कोई लापरवाही न हो सब समुचित उपचार किया जाए। घायलों से हाल चाल जानने के दौरान जिलाधिकारी के आंसू निकल पड़े।
सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 13 से भी अधिक हो सकती है । 100 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग अलग अस्पतालो में जारी है। हादसे में जली हुई अवस्था में कई शव मिले हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब सात बसों और तीन छोटे वाहनों के बीच टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग में जलकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कुछ यात्री ही बच पाए। एक बस यूपी रोडवेज की बताई जाती है।
एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे बिस्फोट हुआ हो। तेज धमाके हुए जिसे सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । सभी लोगों ने तत्काल मदद की। एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती।
कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तभी अचानक सामने से आए वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी और उसके बाद लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए। हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिसके बाद उसमें तेजी से आग लग गई। किसी तरह जान बचाई जा सकी, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से सुचारू कराया।
हादसे के घायलों की सूची
1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर
2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त
3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा
4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर
7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त
8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर
9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर
10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त
12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर
13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त
14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर
15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त
16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर
17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा
18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त
19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ
20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर
21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ
23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर
24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी
26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर
27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच
जिला प्रशासन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
जिला प्रशासन द्वारा उक्त घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया गया है। किसी भी समस्या या जानकारी हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 तथा एस.पी. ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क कर सकते है।
कंट्रोल रूम मथुरा-
05652403200 जिलाधिकारी मथुरा
-9454417512 अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) मथुरा