नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार शाम को जेपी नड्डा की जगह पार्टी की कमान बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को सौंपी है। संसदीय बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। बीजेपी का ये चौंकाने वाला कदम है क्योंकि जेपी नड्डा की जगह पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। इसको लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी।
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
ज्ञात रहे कि नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं। मौजूदा वक्त में वह पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं। इसी के साथ वह भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.