मथुरा में बार एसोसिएशन के चुनाव 16 जन. को होने का ऐलान

मथुरा। भारी जद्दोजहद अंतर विरोध के पश्चात मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के अनुसार वार्षिक चुनाव 16 जनवरी 2026 को कराया जाएगा।

सचिव बार एसो. शिवकुमार लवानिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चुनाव के अन्य सभी कार्यक्रम 15 दिसंबर सोमवार को बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक के बाद निर्धारित किए जाएंगे। एसो. के चुनाव तिथि घोषित करने पर एल्डर कमेटी द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए सराहना की गई है।