नई दिल्ली। यूपी सहित देश के 12 राज्यों में चुनाव आयोग ने एसआईआर की अंतिम डेट 7 दिन बढ़ाते हुए 11 दिसंबर तक कर दी है। चुनाव आयोग के इस फैसले से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पिछड़ रहे जनपदों के प्रशासन को बड़ी राहत मिली है।
बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 27 अक्तूबर को यूपी समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की शुद्धि का अभ्यास शुरू करने का एलान किया था। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण आयोजित करने की घोषणा की थी।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कराया जा रहा है।

















Views Today : 2067