धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान , 5 दिन में 850 करोड़ पार

मुंबई | रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के महज 5 दिनों में ही इसने दुनियाभर में 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म की सराहना करते हुए इसे ‘आई ओपनर’ बताया। उन्होंने लिखा कि ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री को सीख लेने की जरूरत है। अमीषा ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक ‘फिल्म’ बनाई है, न कि सिर्फ एक ‘प्रोजेक्ट’। सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म को ‘शानदार’ बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी और हर भारतीय से इसे देखने की अपील की। वहीं, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे देखने की सिफारिश की।