मथुरा और कोसी मंडी से जुड़ी दो सड़कों की मरम्मत के लिए मिले 80.50 लाख रु
मथुरा । जनपद में मथुरा और कोसीकलां कृषि उत्पादन मंडी से जुड़ी दो सड़कों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। मंडी परिषद के आयुक्त निदेशक की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीण अंचल की दो सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूड़ी को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ के आयुक्त निदेशक इंद्र विक्रम सिंह को जनपद स्तर की विभिन्न सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था। इस पर राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने नागर से गुड्डर सौर वाया नगला सहसू 2.90 किलो मीटर का निर्माण 57.11 लाख रुपये से कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार शेरगढ़ मार्ग से पछैया 1.42 किलोमीटर मार्ग को गद्दामुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इस पर 23.39 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस तरह 80.50 लाख से उक्त सड़कों की मरम्मत के कार्य को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जल्द ही जनपद की कुछ और सड़कों को भी गद्दामुक्त किए जाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी।