• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home अन्तराष्ट्रीय

अमेरिका ने भारत सहित कई देशों के 32 संस्थानों और व्यक्तियों पर लगाए प्रतिबंध

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in अन्तराष्ट्रीय
0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बैकफुट पर आए, टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका, चीन को नहीं दी राहत

Donald Trump

0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन । अमेरिका ने बुधवार को भारत, चीन और कई अन्य देशों के 32 संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े होने के आरोप में प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ईरान के मिसाइलों और अन्य हथियारों के आक्रामक विकास को रोकना है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका आज ईरान, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, भारत और अन्य क्षेत्रों में स्थित 32 संस्थानों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है, जो ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) उत्पादन में सहायता देने वाले विभिन्न आपूर्ति नेटवर्कों से जुड़े हैं।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम ईरान द्वारा परमाणु प्रतिबद्धताओं के ‘महत्वपूर्ण उल्लंघन’ के जवाब में सितंबर में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों और अन्य पाबंदियों को फिर से लागू करने के अनुरूप है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आतंकवाद और आर्थिक खुफिया मामलों के अवर सचिव जॉन के. हरली ने कहा कि ईरान वैश्विक वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग कर अपने परमाणु और पारंपरिक हथियार कार्यक्रमों के लिए धन शोधन और आवश्यक सामग्रियों की खरीद करता है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर, अमेरिका ईरान पर अधिकतम दबाव बना रहा है ताकि वह अपने परमाणु खतरे को समाप्त करे।” हरली ने आगे कहा, “अमेरिका यह भी उम्मीद करता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू करेगा ताकि ईरान की वैश्विक वित्तीय प्रणाली तक पहुंच को रोका जा सके।”

वित्त मंत्रालय ने बताया कि भारत स्थित ‘फार्मलेन प्राइवेट लिमिटेड’ का संबंध संयुक्त अरब अमीरात स्थित ‘मार्को क्लिंगे’ नामक कंपनी से पाया गया है, जिसने कथित तौर पर सोडियम क्लोरेट और सोडियम पर्क्लोरेट जैसी सामग्रियों की आपूर्ति में मदद की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका तीसरे देशों में स्थित संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने सहित, उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करता रहेगा ताकि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और यूएवी कार्यक्रमों के लिए उपकरणों और सामग्रियों की खरीद के प्रयासों को उजागर, बाधित किया जा सके और रोका जा सके। मंत्रालय ने कहा कि ईरान की ये गतिविधियां क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता दोनों के लिए खतरा हैं।

Tags: #The US has imposed sanctions on 32 institutions and individuals from several countriesincluding India
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने किया बिरसा मुंडा जयंती पर ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का शुभारंभ

Next Post

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719247
Views Today : 2163

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved