MVDA के ओएसडी प्रसून द्विवेदी एडीएम वित्त पीलीभीत बने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है जिनमें मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी भी शामिल है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सन 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी प्रसून द्विवेदी को शासन ने पीलीभीत के अपर जिला अधिकारी (वित्त/ राज.) के पद पर स्थानांतरित किया है। इस पद पर अब तक तैनात श्रीमती रितु पूनिया को शासन ने प्रतीक्षारत कर दिया है। उल्लेखनीय रहे कि बीते 2 साल 4 महीने से प्रसून द्विवेदी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात थे।